Thursday, January 12, 2012

Rameshwar Arya एक जगह चन्द तथाकथित भारतीय संस्कृति के दुश्मन फत्वाजारी करता सूर्यनमस्कार के नाम पर अपनी राजनीती खेल रहे हैं और एक जगह 24 साल के बाइक राइडर विश्व विजेता योग सूर्यनमस्कार के दीवाने हैं ! योग के दिवाने हैं बाइक के राइडिंग के स्पेनिश बादशाह जोर्ज लोरेंजों (Jorge Lorenzo ) MotoGP World Championship Winner 2010 ! जोर्ज लोरेंजो का कहना है की जब से उन्होंने भारतीय पद्धति को जीवन में उतारा है , तब से वह खुद में गजब का सकारात्मक बदलाव देख रहे हैं , 24 साल के लोरेंजों ग्रेटर नॉएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर यामाहा की वाई जेड ऍफ़ - आर 15 एडिशन 2.0 के प्रदर्शन के लिए आए हुए थे ! उन्होंने इसी मौके पर कहा की कुछ समय पहले उन्होंने योग सीखना शुरू किया था ! इसके बाद उनका पूरा जीवन बदल गया उन्होंने कहा की योग के साथ वह ध्यान करते हैं और खुद को अन्दर से बाहर से बहुत बेहतर फील (महसूस) करते हैं | वो कहीं ज्यादा कूल हुए हैं , फेसले लेने में भी अब वह खुद को ज्यादा सक्षम पाते हैं | क्या उनके प्रदर्शन पर भी इसका असर पड़ता है ? जवाब में लोरेंजो ने कहा यक़ीनन अब में पूरी ऊर्जा के साथ ट्रेक पर उतरता हूँ और रेस पर खुद को ठन्डे तरीके से एकाग्र कर पाता हूँ | आमतौर पर रेस के बाद का समय रेसर्स के लिए बहुत तनाव भरा होता है और अगर हम अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाते तो तनाव और भी ज्यादा बढ़ जाता है | शुक्र है योग के प्रयोग से में रिलेक्स होना सीख चुका हूँ ! टेंशन मेनेजमेंट करना अब कहीं ज्यादा आसान हो चुका है , योग तनाव में सबसे ज्यादा फायदा करता है | सही बात ये की योगा ही है जिसने मुझको खुद को जानना सिखाया और अपने अन्दर की कमियों से भी निजात दिलाया | वर्ष 2011 में वर्ल्ड मोटो जीपी टीम चेम्पियनशिप जीतने वाले इस युवा राइडर को लोग एक्स फ्यूरा के नाम से भी जानते हैं | वह रोज़ सुबह सूर्य नमस्कार भी करते हैं , उनके अनुसार ये आसान नहीं है लेकिन लगातार करने के बाद आपको उर्जावान बना देता है | Source :-नई दिल्ली गुरुवार हिंदुस्तान 12 जनवरी 2012 पेज नम्बर - 17 की खबर !

No comments: